आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 03 सितम्बर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता मंे विभिन्न विभागों द्वारा संचालित रोजगार परक योजनाओं की समीक्षा बैठक बैंकर्स के साथ सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद सहायता योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, स्वतः रोजगार उ0प्र0 ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला नगरीय विकास अभिकरण, डूडा तथा अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम की योजनाएं संचालित हैं। इन योजनाओं में लाभार्थियों के 2019-20, 2020-21 के जो भी आवेदन पत्र लम्बित हैं, उसको प्राथमिकता के आधार पर लोन सैंक्सन करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही है, क्योंकि ये सारी योजनाएं मा0 प्रधानमंत्री व मा0 मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं, इसलिए सभी बैंक कर्मी एक सप्ताह में सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करें।
जिलाधिकारी ने समीक्षा करते हुए कहा कि जिन-जिन बैंकों की प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही मिलेगी, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, एलडीएम यूबीआई शंकर चन्द सामन्त, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सहित संबंधित बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।