Breaking News

कौन-कौन से गांव हुए कंटेन्मेंट सूची से बाहर पढ़िए विस्तृत खबर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 15 सितम्बर -- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कतिपय निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं।
 तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-नदीम के घर के आस पास, राजस्व ग्राम चकसिकठी तहसील सदर, 2-आलोक सिंह के घर के आस पास, राजस्व ग्राम उकरौड़ा तहसील सदर, 3-मंगरू प्रजापति के घर के आस पास, राजस्व ग्राम अमिलो तहसील सदर, 4-प्रशान्त के घर के आस पास पुरारानी बस्ती, नगर पालिका मुबारकपुर, 5-गौतम के घर के आस पास, राजस्व ग्राम गुजरपार तहसील सदर, 6-जयनरायन के घर के आस पास, राजस्व ग्राम सठियांव तहसील सदर, 7-राय बस्ती, राजस्व ग्राम टीकापुर, तहसील निजामाबाद, 8-अनुसूचित जाति बस्ती, राजस्व ग्राम गौरा, तहसील निजामाबाद, 9-नहर के दक्षिण टावर के सामने, राजस्व ग्राम सेरवां, तहसील निजामाबाद, 10-चैक से मुन्ना के घर तक, राजस्व ग्राम बनावें, तहसील सगड़ी, 11-ठाकुर बस्ती, राजस्व ग्राम चकलालचन्द्र, तहसील सगड़ी, 12-डिहवा, राजस्व ग्राम बगईमऊ बनहरा, तहसील सगड़ी, 13-अनुसूचित जाति बस्ती, राजस्व ग्राम गोरियाबाजार, तहसील सगड़ी, 14-अनुसूचित जाति बस्ती, राजस्व ग्राम जमीन नरहन, तहसील सगड़ी, 15-मुस्लिम बस्ती, राजस्व ग्राम अलाउद्दीनपट्टी, तहसील सगड़ी, 16-वार्ड नं0 2, हनुमान गढ़ी, नगर पंचायत कटघर लालगंज, 17-सरायनरूफ छावनी, राजस्व ग्राम रेवता चन्द्रभानपुर तहसील सगड़ी, 18-अनुसूचित जाति बस्ती, राजस्व ग्राम कहला सिकन्दरपुर, तहसील लालगंज, 19-अयोध्या तिवारी के घर के आस पास, राजस्व ग्राम जोगीपुर, तहसील बूढ़नपुर, 20-रामनरायन सिंह के घर के आस पास, राजस्व ग्राम नन्दना, तहसील बूढ़नपुर, 21-मिठाई लाल के घर के आस पास, राजस्व ग्राम दरियापुर, तहसील फूलपुर, 22-अभिषेक जायसवाल के घर के आस पास, वार्ड नं0 7, नगर पंचायत फूलपुर हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी।
 जिलाधिकारी ने कहा कि दिनांक 30 जुलाई 2020 द्वारा दिए गए निर्देश जनपद के अन्य क्षेत्रों की भांति उपरोक्त क्षेत्र में भी लागू होंगे।


और नया पुराने