आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 29 सितम्बर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु/स्वरोजगार बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर विद्युत सब्सिडी से संबंधित समीक्षा में हथकरघा विभाग को बुनकरों की सब्सिडी दिये जाने के लिए 3825 बुनकरों का सर्वे किया गया है, जिसमें 2900 बुनकरों का डाटा सही है, शेष 925 बुनकरों का डाटा डुप्लीकेट है। जिस पर जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये कि हथकरघा विभाग व बिजली विभाग की संयुक्त टीम बनाकर एक सप्ताह के अन्दर डुप्लीकेट डाटा का सर्वे कर रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही साथ उपायुक्त उद्योग इसकी मानीटरिंग स्वयं करें।
मिनी औद्योगिक आस्थान सुदनीपुर फूलपुर की समीक्षा में जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये कि मिनी औद्योगिक आस्थान सुदनीपुर फूलपुर के ऊपर से गये हुए तार एवं स्थापित विद्युत स्टेशन के विस्थापन सम्बन्ध में चिन्हित भूमि पर एसडीएम फूलपुर, लेखपाल व बिजली विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध करा दिया गया है।
मिनी औद्योगिक आस्थान के स्वतंत्र विद्युत फीडर से आवासीय व्यक्तियों को कनेक्शन अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण प्रथम खण्ड द्वारा हटा दिया गया है, लेकिन अभी भी कुछ कनेक्शन हटाने अवशेष हैं, इसके लिए जिलाधिकारी अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम को निर्देश दिये कि जो कनेक्शन नही हटे हैं, उसे प्राथमिकता के आधार पर हटाना सुनिश्चित करें।
मुबारकपुर में तीन एकड़ भूमि पर बस डीपो के निर्माण हेतु आवंटित भूमि, जिसमें एक एकड़ क्षेत्रफल भूमि पर डीपो का भवन निर्मित किया गया है। उक्त डीपो से वर्तमान से बसों का संचालन नही किया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने एआरएम को निर्देश दिये कि उक्त डीपो से बसों का संचालन 01 अक्टूबर से कराना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि निवेश मित्र आनलाइन पोर्टल के माध्यम से निवेश मित्र योजना जनपद में संचालित है। इस पर कोई भी उद्यमी विभिन्न विभागों से संबंधित एनओसी/लाइसेंस प्राप्त करने हेतु आनलाइन आवेदन कर सकता है।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि श्रम विभाग में 01, खाद्य सुरक्षा एवं ड्रग प्रशासन में 18, पावर कार्पोरेशन में 09, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 04, रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटी एवं चिट्स में 01, उ0प्र0 फायर सर्विस में 02, हाउसिंग डिपार्टमेंट में 01, बाॅट-माप में 02 लम्बित आवेदन पाये गये। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उक्त लम्बित आवेदनोें को तत्काल तक निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही संबंधित अधिकारी अगली बैठक में अपने-अपने संबंधित पोर्टल से आवेदन पत्र प्रिण्ट कराकर साथ में लायेंगे।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री रोजगार योजना के अन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष आवेदन पत्रों को स्वीकृत करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने एसपी ट्रैफिक को निर्देश दिये कि औद्योगिक क्षेत्रों मे अवांछनीय तत्व घूम रहे हैं, इसके लिए औद्योगिक क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करायें। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये औद्योगिक क्षेत्रो में जो नालियाॅ अतिक्रमण की गयी है, उसको हटाने के लिए एसडीएम सदर से मिलकर हटवाना सुनिश्चित करें।
पीओ डूडा द्वारा बताया गया कि स्ट्रीट वेण्डरों के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना चालू है, जिसके अन्तर्गत स्ट्रीट वेण्डरों को कोरोना काल में उनके व्यवसाय में गति प्रदान करने के लिए 10 हजार रू0 की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए स्ट्रीट वेण्डर का नगर पालिका में पंजीकरण कराया जाना अनिवार्य है और पंजीकरण के लिए स्ट्रीट वेण्डर का आधार कार्ड व वोटर आईडी होना आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने पीओ डूडा को निर्देश दिये कि एलडीएम यूबीआई व ईओ नगर पालिका आजमगढ़ के साथ मिलकर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में स्ट्रीट वेण्डरों का पंजीकरण कराने व उसको योजना का लाभ दिलाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर कैम्प के माध्यम से लाभ दिलायें।
आगे जिलाधिकारी ने व्यापारियों से अपील किया है कि कोरोना से बचाव के लिए दुकानों पर मास्क व सेनिटाइजर का प्रयोग करायें, सोशल डिस्टेन्संग का पालन करायें और जो ग्राहक दुकानों पर आ रहे हैं, उनके हाथों को सेनिटटाइज करें, अपने सुरक्षित रहते हुए अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, एलडीएम यूबीआई शंकर चन्द सामन्त, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
