Breaking News

भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। दिनांक 27 सितंबर 2020 दिन रविवार को भारत मां  को स्वतंत्र कराने के लिए मात्र 24 वर्ष की आयु में हंसकर फांसी का फंदा गले में डालने वाले हमारे देश के महान क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह का जन्मदिन है वर्तमान समय में कोरोना महामारी के कारण सामाजिक दूरी तथा लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह के जन्म दिवस  के अवसर पर बाबू केदारनाथ जन सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से बैठकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि  सरदार भगत सिंह भारत मां को स्वतंत्र कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति इसलिए नहीं दिए थे कि जब हमारा देश स्वतंत्र जाएगा इसके बाद हमारे देश के चंद पूंजीपति तथा देश के सामंती लोग देश के गरीब किसान तथा शिक्षित युवा नौजवान बेरोजगार के ऊपर तानाशाही और हिटलर शाही के बल पर गुलाम बनाकर रखेंगे उन लोगों ने तो अपने प्राणों की आहुति इसलिए दिया था की हमारा देश स्वतंत्र हो जाएगा तो हमारे देश के समस्त छोटे बड़े लोग स्वतंत्र रूप से अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे तथा अपनी अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे अमरजीत यादव का कहना है कि इस समय हमारे देश के समस्त शिक्षित युवा बेरोजगार तथा अन्य समस्त समुदाय के लोगों को यह संकल्प लेना चाहिए कि जो भी लोग सामंतवादी व्यवस्था को बढ़ावा दे रहे तथा गरीब किसान मजदूर श्रमिक पर अत्याचार करके करुणा जैसी महामारी के नाम पर भी लूट मचा कर अपना तथा अपने लोगों का खजाना भरने का काम कर रहे हैं ऐसे लोगों के खिलाफ आज के दिन से हम लोग अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाएंगे और ऐसे लोगों को गलत एवं गंदी सोच तथा मानसिकता को समाप्त करते हुए देश के हर व्यक्ति को संवैधानिक तरीके से रहने तथा अपने हक और अधिकार को प्राप्त करने का अधिकार दिलाने का कार्य करेंगे इस अवसर पर मिथिलेश यादव रामप्रवेश यादव आनंद यादव रामप्रताप सूर्यभान शक्ति प्रताप धर्मेंद्र यादव धीरज मनीष त्रिलोकी तथा अन्य सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

और नया पुराने