आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनगांव में शनिवार की रात में विद्या पत्नी जियालाल के घर में खपड़ा वाले घर में कोठे पर रखा हुआ सामान बख्शा सहित गाहना चोरी सुबह जानकारी होने पर घर में मचा कोहराम ।
दीदारगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनगांव में विद्या पत्नी जियालाल अपनी दो बेटियों के साथ रहती है । घर खपरैल का हैं पति गुजरात में रहकर ट्रक चलाता है । घर पर विद्या के साथ बेटी सुमन और सोनम रहती हैं । विद्या का कहना है कि हम लोग बाहर सो रहे थे खपरैल घर के कोठे पर दो बक्सा रखा हुआ था एक बक्से में हमारा गहना और विवाहित पुत्री सुमन का गहना तथा सोनम की शादी होनी है उसके लिए गहना बनवा कर रखा हुआ था । चोरों द्वारा रात में पीछे के रास्ते से खपरैल घर पर चढ़कर खपड़ा हटा कर और बांस काट कर के कोठे पर उतरे बक्सा जिसमें गहना रखा हुआ था ।. तीनों मां बेटी को मिलाकर 8 थान सोने का गहना और चार थान चांदी पर. चोरों ने हाथ साफ कर दिया । सुबह जब दरवाजा खोला तो देखा कि खपरैल ऊपर से कटा हुआ है उसकी पुत्री का बुरा हाल है विद्या का कहना है कि सोनम की शादी करने की तैयारी चल रही थी इसके लिए थोड़ा थोड़ा गहना बनवा कर रखा गया था और हमारा गाहना और बड़ी बेटी का गहना चोर उठा लेगये । जिसकी कुल कीमत कम से कम पांच लाख रुपए है ।
थानाध्यक्ष.दीदारगंज धर्मेंद्र कुमार सिंह का कहना हैं कि घटना हुई है लेकिन जितना गहना बताया जा रहा है इतना नहीं गया हुआ है जांच चल रही है जो भी होगा उसको पकड़ा जाएगा ।