Breaking News

निःशुल्क सीसीसी कम्प्यूटर निःशुल्क कोर्स तथा ओ-लेवल निःशुल्क कोर्स योजना संचालित है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 24 सितम्बर 2020-- जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने बताया है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदेश के पिछड़ा वर्ग से सम्बन्धित छात्र/छात्राओं के लिए निःशुल्क सीसीसी कम्प्यूटर निःशुल्क कोर्स तथा ओ-लेवल निःशुल्क कोर्स योजना संचालित है।
यह योजना पूर्ण रूप से निःशुल्क है व छात्र/छात्रा को जिस संस्था में प्रवेश मिला है उस संस्था को कोई भी भुगतान नहीं करना है एवं छात्र/छात्राओं का चयन उनकी इण्टर कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। 
वित्तीय वर्ष 2020-21 में जनपद आजमगढ़ में इस योजना के अन्तर्गत पिछड़ा वर्ग से सम्बन्धित आवेदन करने वाले छात्रों में से ओ-लेवल निःशुल्क कोर्स हेतु 180 छात्र/छात्राओं का उनके इण्टर की मेरिट के आधार पर चयन हुआ है, जबकि सीसीसी कोर्स हेतु 85 छात्र/छात्राओं का उनके इण्टर की मेरिट के आधार पर चयन हुआ है। ओ-लेवल कोर्स हेतु इण्टर कक्षा में 76.8 प्रतिशत तक अंक पाने वाले आनलाइन आवेदन करने वाले छात्र/छात्राओं का चयन हुआ है, जबकि सीसीसी कोर्स हेतु इण्टर कक्षा में 69 प्रतिशत तक अंक पाने वाले आनलाइन आवेदन करने वाले छात्र/छात्राओं का चयन हुआ है। ये छात्र/छात्राएं जनपद में इस कोर्स को निःशुल्क चलाने के लिए चयनित 06 संस्था में अपने आवंटन के आधार पर प्रवेश लेंगे, जिनका नाम-कॉलेज ऑफ एडवांस स्टडीज बेलइसा, माइक्रोकिंग ट्रेनिंग संस्थान ब्रम्हस्थान, पं0 कैलाशनाथ संस्थान सिधारी, राज ग्लोबल टेक्निकल संस्थान मुकेरीगंज, शिब्ली नेशनल कॉलेज तथा उमा इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट ऑफ टेक्नोलॉजी है। इन संस्थाओं के बाहर उनसे सम्बन्धित छात्र/छात्राओं की सूची व वेटिंग लिस्ट चस्पा है तथा समस्त संस्थाओं के समस्त चयनित छात्र/छात्राओं की सम्पूर्ण लिस्ट व वेटिंग लिस्ट पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग कार्यालय नेहरू हाल में भी चस्पा की गयी है साथ ही वेबसाइट azamgarh.nic.in पर भी देखी जा सकती है। 
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद में पिछड़ा वर्ग से सम्बन्धित समस्त छात्र/छात्रा जिनके द्वारा निःशुल्क ओ-लेवल कोर्स अथवा सीसीसी कोर्स के लिए आवेदन किया गया था, उन्हें सूचित किया है कि वे उपरोक्तानुसार तत्काल अपना नाम जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग नेहरू हाल में चस्पा सूची अथवा उपरोक्त वर्णित संस्थाओं में चस्पा सूची अथवा वेबसाइट azamgarh.nic.in पर देखकर प्रत्येक दशा में दिनांक 30 सितम्बर 2020 तक अपना रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करायें। 
इस संदर्भ में उन्होने अवगत कराया है कि यह कोर्स पूर्णतया निःशुल्क है एवं केवल नाम मात्र का परीक्षा शुल्क परीक्षार्थी को परीक्षा के समय सीधे निलिट के खाते में आनलाइन करना है, अर्थात् संस्था स्तर पर किसी प्रकार की कोई धनराशि नहीं देनी है।

और नया पुराने