Breaking News

जनपद न्यायालय आजमगढ़ में कार्यरत कर्मचारी शिवकुमार एवं गुलाब राम की कोविड-19 एण्टीजेन टेस्ट रिपोर्ट पाॅजीटिव आयी है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 24 सितम्बर 2020-- प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, आजमगढ़ ने अवगत कराया है कि 23 सितम्बर 2020 को जनपद न्यायालय आजमगढ़ में कार्यरत कर्मचारी शिवकुमार एवं गुलाब राम की कोविड-19 एण्टीजेन टेस्ट रिपोर्ट पाॅजीटिव आयी है। उक्त के क्रम में जनपद न्यायालय आजमगढ़ परिसर दिनांक 24 सितम्बर 2020 एवं 25 सितम्बर तक के लिए बन्द कर दिया गया है।
पारिवारिक न्यायालय, आजमगढ़ भी जनपद न्यायालय, आजमगढ़ परिसर में स्थित न्यायालय कक्षों में ही संचालित है। जिसके कारण पारिवारिक न्यायालय, आजमगढ़ भी दिनांक 24 सितम्बर एवं दिनांक 25 सितम्बर 2020 को बन्द रहेगा। पारिवारिक न्यायालय, आजमगढ़ में सघन सेनिटाइजेशन का कार्य दिनांक 24 सितम्बर 2020 एवं दिनांक 25 सितम्बर 2020 को किया जा रहा है।  
और नया पुराने