आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना महराजगंज
आज़मगढ़। वादी (लेखपाल) सुधीर जायसवाल द्वारा थाना महराजगंज पर शिकायत दर्ज करायी कि मेरे द्वारा बाढ़ राहत सामग्री बांटे जाने हेतु पूर्व मे तैयार की गयी सूची से हटकर अभियुक्त द्वारा बंधे से दक्षिण लोगों को जो बाढ़ से प्रभावित नही थे ,को राहत सामग्री बांटने हेतु दबाव बनाना तथा मना करने पर अभियुक्त द्वारा लेखपाल सुधीर जायसवाल को मारना पीटना,धमकी देना ,कार्य सरकार मे बाधा डालना ,कट्टा तान लेना व बाउचर को फाड़ देना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 163/20 धारा 147, 323, 332, 353, 427, 506 भादवि बनाम चन्द्रभान यादव पुत्र रामफेर सा0 नौ0दे0ज0किता प्रथम थाना महराजंगज जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तो के गिऱफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत आज दिनांक 03.09.20 को उ0नि0 छुन्ना सिंह, उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव व उ0नि0 राजेश प्रसाद मय हमराह थाना महराजगंज जनपद आजमगढ द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 163/20 धारा 147, 323, 332, 353, 427, 506 IPC से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त चन्द्रभान यादव पुत्र स्व0 रामफेर यादव साकिन नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज आजमगढ़ को उसके घर से समय 05.20 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 163/2020 धारा 147, 323, 332, 353, 427, 506 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
चन्द्रभान यादव पुत्र स्व0 रामफेर यादव साकिन नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज आजमगढ़
आपराधिक इतिहास।
1. मु0अ0सं0 18/03 धारा 41,411,414,468,471,420 भादवि थाना महराजगंज जनपद आमजगढ ।
2.मु0अ0सं0-166/2015 धारा 323,332,353,504,506 भादवि व 7 CLA एक्ट थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
3. मु0अ0सं0-163/2020 धारा 147,323,332,353,427,506 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 छुन्ना सिंह, उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव, उ0नि0 राजेश प्रसाद मय हमराह थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।