Breaking News

जहानागंज पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना जहानागंज

  आज़मगढ़। दिनांक 24.10.2019 को श्री बृजेश कुमार चौहान पुत्र स्व0 बसन्त चौहान (चौकीदार) ग्राम नरेहथा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ने थाने पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 21.10.2019 को प्रात: 7.00 बजे नरेहथा पुल पर टहलने गया था तो देखा कि सड़क के पश्चिम तरफ एक अज्ञात व्यक्ति का शव कम्बल में लपेटा हुआ पड़ा हुआ है। तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 228/19 धारा 279/304A बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया था । दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त मे धारा 302/201/394/411/413/414/120 बी भादवि का जुर्म पाये जाने पर उक्त मुकदमा तरमीम की गयी तथा प्रकाश मे आये अन्य अभियुक्त के साथ अभियुक्त राममिलन यादव पुत्र रामबहाल यादव ग्राम भीखमपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ का नाम प्रकाश मे आया ।
           वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर तथा  क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 03.09.2020 को प्रभारी निरीक्षक जहानागंज ज्ञानू प्रिया मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 228/19 धारा 302/201/394/411/413/414/120 बी भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त राममिलन यादव पुत्र रामबहाल यादव ग्राम भीखमपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ को समय करीब 11.40 बजे दिन मे परदेशी मोङ से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

 पंजीकृत अभियोग।

मु0अ0सं0 228/19 धारा 302/201/394/411/413/414/120बी भादविथाना जहानागंज जनपद आजमगढ 

 गिरफ्तार अभियुक्त

राममिलन यादव पुत्र रामबहाल यादव ग्राम भीखमपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ

 गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

प्र0नि0 जहानागंज ज्ञानू प्रिया थाना जहानागंज मय हमराह जनपद आजमगढ । 

और नया पुराने