आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-मेहनाजपुर।
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा वांछित /ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में दिनांक 02.09.2020 को प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ मय हमराहीयान द्वारा मेहनाजपुर से पल्हना रोड पर वाहन चेकिंग करते हुए ग्राम ओघनी पहुंचे कि तभी प्रभारी निरीक्षक देवगांव संजय कुमार सिंह मय हमाराहीयान आ गए। पुलिस टीम द्वारा आपस में अपराध एवं अपराधियों तथा अपराध नियंत्रण के बारे में चर्चा की जा रही थी । उसी दौरान मुखविर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो करीब एक माह पूर्व पल्हना में हुयी लूट में शामिल था जिस पर 25 हजार रू.का पुरूस्कार भी घोषित है पल्हना की तरफ से चकभटौली ग्राम तिराहे की तरफ काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से आने वाला है तथा कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर व प्रभारी निरीक्षक देवगांव मय हमराहीयान के चकभटौली तिराहे पर सडक के किनारे स्थित पुलिया पर घेराबंदी कर आने वाले व्यक्ति का इन्तेजार करने लगे कि थोड़ी देर में एक मोटरसाइकिल पर पल्हना की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस फोर्स पर जान से मारने की नियत से फायर किया । पुलिस बल द्वारा सिखलाये हुए तरिके से अपना बचाव कर पुलिस बल द्वारा नियंत्रित फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लग गयी । घायल अभियुक्त से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राजमंगल यादव पुत्र प्रहलाद यादव ग्राम विजयीपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ बताया | अभियुक्त के जान-माल की सुरक्षा हेतु तत्काल CHC लालगंज भेजा गया | अभियुक्त उपरोक्त के उपर जनपद आजमगढ व जनपद अमेठी के विभिन्न थानो पर हत्या,हत्या का प्रयास,लूट,अवैध शस्त्र रखने के सम्बन्ध में डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत है । अभियुक्त के उपर पूर्व में ही पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ द्वारा 25 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित है । उक्त के सम्बन्ध में थाना मेहनाजपुर पर मु.अ.सं. 84/2020 धारा 307 IPC व 3/25/27 आर्म्स एक्ट व धारा 207 MV एक्ट पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
राजमंगल यादव पुत्र प्रहलाद यादव ग्राम विजयीपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग
मु.अ.सं. 84/2020 धारा 307 IPC व 3/25/27 आर्म्स एक्ट व धारा 207 MV एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
अपराधिक इतिहास
1. मु.अ.सं. 20/16 धारा 307 भादवि थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ ।
2. मु.अ.सं. 16/16 धारा 394,411 भादवि थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ ।
3. मु.अ.सं. 626/07 धारा 307 IPC थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ।
4. मु.अ.सं. 627/07 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ।
5. मु.अ.सं.258/12 धारा 302,120B भादवि थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
6. मु.अ.सं.560/12 धारा 3(1)उ.प्र.गैंगेस्टर एक्ट थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ ।
7. मु.अ.सं.355/12 धारा 307 भादवि थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ ।
8. मु.अ.सं.356/12 धारा 3/25 आर्स्म एक्ट थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ ।
9. मु.अ.सं.65/15 धारा 394,411,120B थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ ।
10. मु.अ.सं.110/15 धारा 3(1)गैंगेस्टर एक्ट थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ ।
11. मु.अ.सं.69/15 धारा 307 भादवि थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ ।
12. मु.अ.सं. 71/15 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ ।
13. मु.अ.सं. 590/15 धारा 392,411 भादवि थाना मुशाफिरबसा जनपद अमेठी ।
14. मु.अ.सं.682/15 धारा 197,198,179,307 भादवि थाना मुशाफिरबसा जनपद अमेठी
15. मु.अ.सं.95/16 धारा 3(1)UP गैंगेस्टर मेहनगर जनपद आजमगढ़ ।
16. मु.अ.सं.32/16 धारा 392 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ।
17. मु.अ.सं.33/16 धारा 392 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ।
18. मु.अ.सं.270/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मेहनगर जनपद आजमगढ ।
19. मु.अ.सं. 26/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ ।
20. मु.अ.सं. 84/2020 धारा 307 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट व धारा 207 MV एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ ।
21. मु.अ.सं.-161/2020 धारा 392 भादवि थाना देवगांव जनपद आजमगढ ।
विवरण बरामदगी
1. दो खोखा कारतूस 9 MM ,
2. एक पिस्टल 9 MM
3. पाच हजार रुपया लूट का ,
4. काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बिना नंबर की
*गिरफ्तार करने वाली टीम*
1.प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर श्री रत्नेश कुमार सिंह थाना मेहनाजपुर मय हमराह जनपद आजमगढ ।
2. प्रभारी निरीक्षक देवगांव श्री संजय कुमार सिंह थाना देवगांव मय हमराह जनपद आजमगढ ।