Breaking News

अभिहीत अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 04 सितम्बर-- मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं। तत्क्रम मंे आज जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित अभिहीत अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उक्त दोनों कार्यालयों में सभी कर्मचारी उपस्थित पाये गये। कार्यालय की सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी।
जिलाधिकारी ने अभिहीत अधिकारी तथा जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये कि कार्यालय में आने वाले सभी व्यक्तियों को नियमित रूप से सेनेटाईज करने के बाद ही कार्यालय मंे प्रवेश कराया जाय तथा कोविड-19 से बचाव हेतु निर्धारित प्रोटोकाल का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

और नया पुराने