Breaking News

जीयनपुर पुलिस ने 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- जीयनपुर

आज़मगढ़। दिनांक 04.10.2020 को आवेदक आर्दश कुमार सिन्हा पुत्र स्व0 आनन्द नारायण सिन्हा निवासी सिविल लाइन्स आजमगढ़ हाल पता मतदाता पंजीकरण केन्द्र 345 सगड़ी तहसील में कम्प्यूटर आपरेटर के द्वारा दी गयी तहरीर में प्रतिवादी द्वारा वादी को मोबाइल पर प्रमुख ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह से बात कराना तथा प्रमुख ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह द्वारा वादी को जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में तहरीर दाखिल किया गया था । दाखिल तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 312/2020 धारा 353/386/120B/507 IPC पंजीकृत किया गया था। 
आज दिनांक 05.10.2020 को उ0नि0 राजकुमार तिवारी मय का0 अभिषेक कुमार यादव थाना हाजा से रवाना होकर क्षेत्र भ्रमण थे कि थाना स्थानीय पर पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0 312/2020 धारा 353/386/120B/507 IPC से सम्बन्धित अभियुक्त शिवकुमार यादव पुत्र देवपती यादव निवासी खतीबपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को मुखिर की सूचना पर ग्राम चांदपार पुलिया से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।  


पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0 312/2020 धारा 353/386/120B/507 IPC थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त-

शिवकुमार यादव पुत्र देवपति यादव निवासी खतीबपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग करीब 41 वर्ष

बरामदगी-

जामा तलाशी के 02 अदद मोबाइल 13,000 रुपये (तेरह हजार रुपये)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 राजकुमार तिवारी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 अभिषेक यादव थाना जीयनपुर जनपद आमजगढ़

और नया पुराने