आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- गम्भीरपुर
आज़मगढ़। वादी मुकदमा मुश्ताक अहमद पुत्र मकबुल अहमद सा0 मगराँवा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के तहरीरी सूचना पर कि प्रार्थी के गाँव के अब्दुलवारी पुत्र करीमबकस की बकरी आए दिन खेत मे चरती रहती थी प्रार्थी द्वारा अब्दुलबारी से बकरी चराने का विरोध करने पर दिनांक 31.05.2020 समय लगभग 7 बजे शाम को प्रार्थी द्वारा बकरी चराने को मना करने की बात को लेकर प्रार्थी के ही गाँव के 1.अब्दुलवारी पुत्र स्व0 करीमवकस, 2. शादाब 3. आफताब, 4. अब्दुलबाका 5. अब्दुल्ला पुत्रगण अब्दुलबारी 6. इब्राहिम पुत्र अब्दुलबारी 7. लाडील उर्फ आरिफ 8. साहेब उर्फ तारिख 9. मो0 आमीर पुत्रगण स्व0 वैस निवासीगण मगराँवा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ एकराय होकर अपने-अपने हाथो में लाठी, डण्डा एवं लोहे का राड से लैस होकर माँ बहन की भद्दी-2 गाली देने लगे जब प्रार्थी द्वारा मना किया तो उक्त विपक्षीगण लाठी डण्डा व राड से मारना पीटना शुरु कर दिए के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 85/20 धारा 147,148,323,504,506,427,452,326 भादवि अभियुक्तगणों के विरुद्ध पंजीकृत हुआ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित /वारण्टी की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में आज दिनांक 22.10.2020 को उ0नि0 तारकेश्वर राय मय हमराह के थाना हाजा से प्रस्थान होकर मुहम्मदपुर बाजार मे पहुँचे तो जरिये मुखबीर खास सूचना मिली की मु0अ0सं0 85/20 धारा 147,148,323,504,506,427,452,326 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.आफताब पुत्र अब्दुलवारी, 2.अब्दुल्ला पुत्र अब्दुलवारी, 3.तारिक अहमद उर्फ साहेब पुत्र अबुलवैश, 4.मो0 आमिर पुत्र अबुलवैश निवासीगण मगराँवा, थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ अपने घर में मौजूद है इस सूचना पर अभियुक्तगण 1.आफताब पुत्र अब्दुलवारी, 2.अब्दुल्ला पुत्र अब्दुलवारी, 3.तारिक अहमद उर्फ साहेब पुत्र अबुलवैश, 4.मो0 आमिर पुत्र अबुलवैश निवासीगण मगराँवा, थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 85/20 धारा 147,148,323,504,506,427,452,326 भादवि
गिरफ्तार अभियुक्तगण–
1.आफताब पुत्र अब्दुलवारी, 2.अब्दुल्ला पुत्र अब्दुलवारी, 3.तारिक अहमद उर्फ साहेब पुत्र अबुलवैश, 4.मो0 आमिर पुत्र अबुलवैश निवासीगण मगराँवा, थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 तारकेश्वर राय, हे0का0 राजेश यादव, का0 नौशाद अहमद
