Breaking News

जीयनपुर पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- जीयनपुर

आज़मगढ़। दिनांक 21.10.2020 को वादी आरक्षी शंशाक मिश्रा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र मे प्रतिवादी द्वारा संदीप प्रजापति को बटवारे की बात को लेकर गाली गुप्ता देते हुये जान मारने की नियत से पिस्टल से फायर कर देने व गोली पैर की जांघ में आर पार हो जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिए थे प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 338/2020 धारा 307/504 IPC पंजीकृत किया गया था ।
आज दिनांक 22.10.2020 को उ0नि0 मुन्ना लाल मय हमराह हे0का0 विक्रमा प्रसाद के थाना हाजा से रवाना होकर कस्बा मनिकाडीह में मौजूद थे कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि अभियुक्त अभिषेक राय पुत्र अरूण कुमार राय निवासी हरैया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ जो मनिकाडीह के चौराहे पर स्थित मंदिर पर खड़ा है मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त उपरोक्त को समय 07.30 बजे गिरफ्तार किया गया व घटना से सम्बन्धित एक अदद पिस्टल व एक अदद कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आज दिनांक 22.10.2020 को अभियुक्त अभिषेक राय उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 339/2020 धारा 3/25 A Act का अभियोग पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है । 

गिरफ्तार अभियुक्त-

अभिषेक राय पुत्र अरूण कुमार राय निवासी हरैया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0 339/2020  धारा 3/25 A Act थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 

आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 338/2020 धारा 307/504 IPC थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 

बरामदगी-

घटना से सम्बन्धित एक अदद पिस्टल व एक अदद कारतूस सम्बन्धित मु0अ0सं0 338/2020 धारा 307/504 IPC 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 मुन्ना लाल थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ 
3. हे0का0 विक्रमा प्रसाद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ  

नोट- जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा कुल 55 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी।

और नया पुराने