आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-मुबारकपुर
1. आज दिनाक 22.10.020 को मु0अ0स0 31/20 धारा 392,411,504,120 बी,34 भादवि , मु0अ0स0 38/20 धारा 307 ,411 भादवि में काफी दिनो से वांछित चल रहे अभियुक्त शुसील पाण्डेय उर्फ गोलू पाण्डेय पुत्र राजकुमार पाण्डेय निवासी नीबी बुजुर्ग थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ के विरुद्ध प्राप्त नोटिस उद्घोषणा 82 द.प्र.स. की उपधारा 2 के तहत मा. न्यायालय के आदेशानुसार मुनादी करते हुये डुगडुगी बजवाकर नोटिस की एक प्रति घर के मुख्य दरवाजे गांव के तरफ जाने वाले प्रमुख रास्तों व चौराहो पर नोटिस चस्पा की गयी तथा सम्बन्धित आदेश के अनुपालन के क्रम में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशन कराये जाने हेतु कार्यवाही की गयी।
2. ग्राम फखरुद्दीनपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ में अभियुक्त जफरे आलमं पुत्र अजीम व आसिफ पुत्र अलीम निवासीगण फखरुद्दीनपुर के विरुद्ध श्रीमान जिला अधिकारी आजमगढ महोदय द्वारा प्राप्त आदेश के अनुपालन मे धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा निय़न्त्रण अधिनियम में नियमानुसार जिला बदर की कार्यवाही से मुनादी कराते हुये डुगडुगी बजाकर लाउड हेलर से अवगत कराया गया।
