Breaking News

विकास खण्ड पल्हनी, मुबारकपुर एवं रानी की सराय में स्थित 06 धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 15 अक्टूबर-- ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर (आईएएस) गौरव कुमार द्वारा विकास खण्ड पल्हनी, मुबारकपुर एवं रानी की सराय में स्थित 06 धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
उक्त धान क्रय केंद्रों पर समस्त सूचनाएं प्रदर्शित करता हुआ बैनर, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटा एवं अन्य अभिलेखों की जांच की गई।
ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त संबंधित धान क्रय केंद्र प्रभारियों को किसानों के लिए पानी की व्यवस्था, सैनिटाइजर, बोरे इत्यादि पर्याप्त मात्रा में रखने हेतु निर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि जिन किसानों द्वारा पंजीकरण कराया जा चुका है, वे अपना धान इन क्रय केंद्रों पर बेच सकते हैं।



और नया पुराने