Breaking News

सरायमीर थाने में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई पीस कमेटी की बैठक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर

सरायमीर। स्थानीय थाना प्रभारी अनिल सिंह ने विजय दशमी के त्योहार को शांतिपूर्वक समापन कराने के थाना परिसर में  पीस कमेटी की बैठक बुलाई।जिसकी अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी राजू रतन सिंह ने कहा कि बीना अनुमति के कोई भी पंडाल नही लगाया जाएगा। पंडाल बड़ा नही होगा।

आगे उन्होंने कहा इस वर्ष कोविड-19 को देखते हुए दुर्गा पूजा समिति के जिम्मेदारी होगी वह हैंड सेनिटाइजर, मास्क की व्यवस्था करें, पंडाल में 65 वर्ष ऊपर और दस वर्ष कम उम्र के लोगों को नही आने दें। गर्भवती महिलाओं और बिमारों को पंडाल से दूर रखें। कोविड-19 देखते हुए दुर्गा पूजा पर  सरकार के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश का पालन करना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने वालों के विरूद्ध कोविड-19 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।थाना प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि किसी को किसी भी तरह की कोई समस्या हो तो वह बता दें ताकि समय से पहले उसका हल किया जा सके। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी इस अवसर पर कस्बा व क्षेत्र के दुर्गा पूजा समिति व सभी धर्म के सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे।

और नया पुराने