आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 15 अक्टूबर-- दिनांक 30 सितम्बर 2020 को तहसील सगड़ी के अन्तर्गत नगर पंचायत जीयनपुर निवासी मो0 सरफराज (काल्पनिक नाम) मोहल्ला कस्बा जीयनपुर, थाना जीयनपुर की पुत्री के साथ बलात्कार की घटना घटी थी।
पुत्री की तबीयत खराब होने के कारण जिला अस्पताल से बीएचयू को रेफर कर दिया गया, जहाँ पर उसका इलाज चला, वर्तमान समय में इलाज से सुधार होने पर वह अपने निवास स्थान कस्बा जीयनपुर, थाना जीयनपुर में आ गयी है।
परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर पीड़िता के ईलाज के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह द्वारा पीड़िता की मां को आर्थिक सहायता के रूप में 50,000- रू0 का चेक प्रदान किया गया।
