आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-सरायमीर
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित/इनामिया/लूटेरो/चोरो एव अवैध असलहा तस्करो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ एव क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में दिनांक 15.10.2020 को प्रभारी निरीक्षक सरायमीर अनिल कुमार सिंह मय हमराहियान द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग सदिग्ध व्यक्ति / वाहन करते हुए कस्बा सरायमीर मे मौजूद थे कि उसी उ0नि0 विपिन कुमार सिंह, उ0नि0 आशुतोष मय हमराह के आकर मिले । पुलिस बल द्वारा आपस में अपराध एव अपराधियो के बारे में चर्चा कर रहे थे कि थोङी देर मे मुखविर ने आकर बताया कि जिसकी फोटो आपने भारतीय स्टेट बैंक सरायमीर मे लाकर तोङने हुए दिखाई थी उसको मै पहचान गया हूँ उसका नाम पिन्टू है वह नामी चोर है और असलहा हमेशा लेकर चलता है वह इस समय रेलवे क्रासिंग पूनापोखर के पास खङा अपने साथियो का इन्तजार कर रहा है । इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुचकर तेज रफ्तार से क्रासिंग की तरफ बढे कि पुलिस की गाङी दूर से आते देख तेजी से उस क्रासिंग के पार भागने लगा । पुलिस बल से घिरता देख तमन्चा निकाल कर लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया । पुलिस बल द्वारा प्रशिक्षित तरिके से अपना बचाव कर अभियुक्त को दौडाकर घेरकर पकड लिया गया । नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम पिन्टू पुत्र वंशराज हरिजन निवासी पवईलाडपुर/खानकाह थाना सरायमीर जनपद आजमगढ बताया । अभियुक्त की तलाशी पर एक अदद तमंचा व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर तथा 4200 रूपये बरामद हुआ । बरामद पैसे के के बारे में पूछने पर बताया कि मैने अपने साथियो के साथ कई दुकानो में चोरिया की है यह पैसा उन्ही चोरियो में मेरे हिस्से का है । पकङे गये ब्यक्ति से पूछने पर कि इस समय यहाँ क्या कर रहे हो पर बताया कि मै यहाँ अपने साथियो का इन्तजार कर रहा हूँ जिनके साथ मिलकर हम लोग आज खपङा गाँव में काशी गोमती ग्रमीण बैंक में चोरी करने वाले थे । पुलिस बल द्वारा आने वाले ब्यक्ति का इन्तजार करने लगे कि थोङी देर बाद कस्बा सरायमीर की तरफ से एक ब्यक्ति इधर उधर देखता हुआ आता दिखाई दिया तो पिन्टू नें बताया कि वह जो आ रहा है वही सोनू सरोज है उसके पास भी असलहा होगा जैसे ही वह ब्यक्ति हम पुलिस वालो के पास आया कि अचानक घेर कर पकङ लिया नाम पता पूछते उसनें अपना नाम सोनू सरोज पुत्र अम्बिका सरोज निवासी भङसारी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ बताया जिसकी तलाशी से एक अदद तमन्चा 12 बोर व एक जिन्दा करातूस तथा 800 रूपये बरामद हुआ । जिनके बारे में पूछा गया तो बताया कि एक दिन जब हम लोगो नें कस्बा सरायमीर मे चोरी किया था जिसमें किराना की दुकान से रिफाईन्ड व तेल भी उठा ले गये थे तो पैसे तो हम लोगो नें उसी दिन बाट लिया था आज अजय गुप्ता नें तेल व रिफाईन्ड की बिक्री के बाद मुझे पैसा दिया था वही है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः 1.मु0 अ0 सं0 191/20 धारा 307/411 भादवि 2.मु0 अ0 सं0 192/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट 3.मु0 अ0 सं0 193/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
*पुछताछ का विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्त पिन्टू पुत्र वंशराज हरिजन निवासी पवईलाडपुर/खानकाह सरायमीर जनपद आजमगढ से गहराई से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि मै अकेले भारतीय स्टेट बैंक सरायमीर में बैंक के सामने लगे कदम्ब का पेङ पकङ कर उपर जाकर बैंक की छत के रास्ते अन्दर चोरी व बैंक का लाकर तोङने गया था परन्तु असफल रहा । इसके अलावा मैने अपने साथी अजय गुप्ता s/o राम केवल सा0 सुरही बुजुर्ग थाना सरायमीर जिला आजमगढ व मोती चौहान S/O अज्ञात R/O सुरही बुजुर्ग
थाना सरायमीर जिला आजमगढ व सोनू सरोज पुत्र अम्बिका सरोज सा0 भङसारी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ के साथ मिलकर कई चोरीयाँ की है । पूना पोखऱ में मैने अजय गुप्ता व मोती चौहान नें मिलकर ग्राहक सेवा केन्द्र में चोरी किया था जिसमें करीब 15,000/- रुपये मिले थे । महाजनी टोला में 23/9/2020 को जूते की दुकान में चोरी किया था जिसमें मै अजय गुप्ता,मोती चौहान और सोनू सरोज थे और उसी दिन हमने एक कपङे की दुकान में चोरी किया जिससे कुछ पैसे मिले थे उसी दिन हम लोगो नें एक किराने की दुकान में भी चोरी किये थे इसके अलावा हम लोग एक दिन मुर्गे की दुकान में चोरी किये थे जिससे 60,000/- रुपये मिले थे इस चोरी में सोनू सरोज नही था हम ही तीनो लोग थे । इसके अलावा एक और मुर्गे की दुकान में चोरी करने गये थे लेकिन वहाँ कुछ नही मिला तो हम लोग उसके 8-10 मुर्गे उठा ले गये थे जिनको हम लोगो नें खा लिया है यह पूछने कि यहाँ सरायमीर में स्टेट बैंक से जो कैमरे व मानीटर तुमने उखाङ लिये थे वह कहा है इस पर उसने बताया कि मै कैमरे से बचने के लिए उनको उखाङ दिया था और जिस टी0 बी0 में कैमरे दिखाई दे रहे थे उसको भी उखाङ लिया था जिसको हमने वही बैंक के पीछे ही पानी में फेंक दिया था । इस पर अभियुक्तगणो को मौके से साथ लेकर बैक के पिछे ले जाकर उनकी निशादेही पर बैक के एक अदद मानीटर व छःअदद सीसीटीवी कैमरा तथा दो अदद वैवकैम कैमरा की बरामदगी पुलिस बल द्वारा की गयी ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1.पिन्टू पुत्र वंशराज हरिजन निवासी पवईलाडपुर/खानकाह सरायमीर जनपद आजमगढ
2. सोनू सरोज पुत्र अम्बिका सरोज निवासी भङसारी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ
पंजीकृत अभियोग
1.मु0अ0 सं0 191/20 धारा 307/411 भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ ।
2.मु0अ0 सं0 192/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ ।
3.मु0 अ0 सं0 193/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ ।
आपराधिक इतिहास-
1.पिन्टू पुत्र बंशराज हरिजन सा0 खानकाह थाना सरायमीर आजमगढ
1.मु0अ0सं0 186/20 धारा 457/380/411 भादवि थाना सरामयीर आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 180/20 धारा 457/380/411 भादवि थाना सरामयीर आजमगढ़
2.सोनू सरोज पुत्र अम्बिका सरोज सा0 भङसारी थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़
1. मु0अ0सं0 180/20 धारा 457/380/411 भादवि थाना सरामयीर आजमगढ़ ।
बरामदगी का विवरणः-
1. एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद खोखा कार0 315 बोर
2. एक अदद तमन्चा12 बोर व एक अदद जिन्दा कार0 12 बोर
3. एक अदद मानीटर
4. छः अदद सीसीटीवी कैमरा
5. दो अदद वैवकैन कैमरा
6. विभिन्न चोरियो के 5000/- रुपये
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.प्र0 नि0 अनिल कुमार सिंह मय हमराह थाना सरायमीर जनपद आजमगढ।
2.उ0नि0विपिन कुमार सिंह मय हमराह थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।
3.उ0नि0 आशुतोष मिश्रा मय हमराह थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।