Breaking News

पत्रकार राजेंद्र मौर्य के पिता की तेरही में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी (आजमगढ़)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बोझिया (मालटारी) निवासी एवं अमर उजाला के संवाददाता राजेंद्र मौर्य के पिता स्वर्गीय दलसिंगार मौर्य की तेरही पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा। दोपहर से देर रात तक क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, पत्रकारों तथा विभिन्न वर्गों के हजारों लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

तेरही कार्यक्रम में पूर्व विधायक वंदना सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्र, घनश्याम सिंह पटेल, भाजपा नेता अरविंद जायसवाल, अमर उजाला के चीफ ब्यूरो अंबुज राय, विकास विश्वकर्मा, सर्वेश तिवारी, विभाष सिन्हा, पूर्व महाप्रधान रामाशीष यादव, राजेश यादव, मनोज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दिवंगत दलसिंगार मौर्य के पुत्र रामसमुझ मौर्य एवं राजेंद्र मौर्य, पौत्र बृजेश मौर्य, अखिलेश मौर्य, अभिषेक मौर्य, जयप्रकाश मौर्य तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

श्रद्धांजलि सभा में विकास मौर्य, राजमणि शर्मा, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विपिन प्रजापति, डॉ. हरिकेश मिश्र, अनिल मिश्र, विमल प्रकाश, प्रो. कैलाश नाथ गुप्ता, प्रो. अखिलेश चंद्र, प्रो. प्रेमचंद यादव, लेफ्टिनेंट चंदन कुमार, डॉ. दान बहादुर यादव, समाजसेवी एवं प्रधान केदारनाथ राय, राम सिंह, श्रवण कुमार, अखिलेशन यादव, पंकज चौधरी, संतोष यादव, संतोष कुमार,

अभिनव राय, संजय कुमार राय, सुरेंद्र कुमार, शिखर राय, बलवीर, संजय राय, शुभम राय, दीनानाथ मिश्र, राजेंद्र यादव, रत्नेश राय, गोपाल राय, राजेश राय, वीर सिंह, आनंद प्रकाश तिवारी, विद्यासागर सिंह पटेल, दिनेश यादव, बृजेंद्र शर्मा, घनश्याम, सतीश पटेल, कमल नयन यादव, उमेश यादव, ओमप्रकाश राय, रामअवध यादव, रामा मौर्य, मुन्ना चौरसिया, हरिनाथ मौर्य, बालचंद कुशवाहा, आशुतोष मिश्र, कमलेश मौर्य, अंबरीश, दीपचंद मौर्य, दीपक यादव, सीताराम मौर्य, रामाशीष यादव, कैलाश गिरी, मनोज जायसवाल, मनीष चौरसिया, एहतेशाम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा पत्रकार जगत से आदर्श श्रीवास्तव, जीत बहादुर लाल श्रीवास्तव, मनोज चतुर्वेदी, रामजनम सिंह, जितेंद्र यादव

तथा अन्य लोगों में जयराम सिंह पटेल, ज्ञानदीप, जयराम, रामसुधार मौर्य, रामसिंह, शंभूनाथ सिंह, नूर आलम, रहमतुल्लाह, रामानंद सिंह, जयसिंह भारती, राजेश राय, प्रधानाचार्य इंद्रेश सिंह, सुनील सिंह, नीरज यादव, प्रदीप प्रजापति, रविंद्र यादव, कल्पनाथ यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, विजय, संजय, चंद्रशेखर मौर्य, अनुराग मौर्य, रामवृक्ष मौर्य, लल्लन मौर्य, वंशराज मौर्य, गुरु, कैलाश यादव, नागेंद्र यादव, ज्ञानेंद्र मिश्र, संतोष शर्मा सहित हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय दलसिंगार मौर्य के सरल, मिलनसार एवं समाजसेवी व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

और नया पुराने