Breaking News

गुरु पूर्णिमा पर बाबा चौमुखनाथ मंदिर में 'नदी स्वरूप' की स्थापना, अखंड रामायण पाठ के साथ हुआ धार्मिक आयोजन


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी (आजमगढ़)। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा चकलालचंद स्थित प्रसिद्ध बाबा चौमुखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में स्थित शिव-पार्वती मंदिर के समक्ष विधि-विधान के साथ नदी स्वरूप की स्थापना की गई। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की तथा विश्व कल्याण की कामना की।
मंदिर के पुजारी भीम दास ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भगवान की प्रिय नदी स्वरूप की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि यह दिन आध्यात्मिक साधना, गुरु भक्ति और सनातन परंपरा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने मंदिर के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा चौमुखनाथ मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं।
भीम दास ने कहा कि उन्हें पिछले कुछ वर्षों से मंदिर की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और अब उनका जीवन पूर्ण रूप से ईश्वर की सेवा एवं भक्तों के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बाबा चौमुखनाथ की कृपा से सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए तथा पूरे विश्व का कल्याण हो।
गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना गया।

और नया पुराने