Breaking News

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने खाद्य विभाग बिलरियागंज धान क्रय केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 15 अक्टूबर-- जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरपी पटेल द्वारा खाद्य विभाग बिलरियागंज धान क्रय केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी सुश्री श्वेता पाण्डेय विपणन निरीक्षक, मय स्टाॅफ उपस्थित मिली। इसी के साथ ही खाद्य विभाग जीयनपुर धान क्रय केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी संतोश यादव, विपणन निरीक्षक मय स्टाफ सहित उपस्थित मिलें। उक्त केंन्द्रों पर खरीद सम्बन्धित व्यवथाएॅ पूर्ण है। केंन्द्र पर साफ-सफाॅई की व्यवस्था पूर्ण है। केन्द्र पर बैनर लगा हुआ था, जिस पर टोल-फ्री नम्बर अंकित है। केंन्द्र पर किसानों के बैठने के लिए कुर्सी, दरी एवं पीने का पानी की व्यवस्था पूर्ण है। बोरा 10 गाॅठ स्टेशनरी, इलेक्ट्राॅनिक काँटा, विनोईंग फैन, सिलाई मशीन, छन्ना एवं नमी मापक यन्त्र व्यवस्थायें पूर्ण है।
केन्द्र पर धान खरीद हेतु धनराशि की व्यवस्था पी0एफ0एम0एस0 द्वारा की जानी है। केन्द्र पर धान की अभी आवक नहीं है। केन्द्र प्रभारी को कोविड-19 महामारी के बचाव के लिए सैनीटाइजर तथा कर्मचारियों को मास्क लगाकर रहने एवं 02 मीटर की दूरी बनाकर रहने के साथ-साथ केंन्द्र पर आवक होते ही तेजी से खरीद प्रारम्भ करने तथा पंजीकरण बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। 
इसी के साथ ही खाद्य विभाग मुबारकपुर धान क्रय केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। केन्द्र पर बैनर लगा हुआ था। जिस पर टोल-फ्री नम्बर अंकित है। बोरा 10 गाॅठ, स्टेशनरी, स्टेशनरी, इलेक्ट्राॅनिक काँटा, विनोईंग फैन, सिलाई मशीन, छन्ना एवं नमी मापक यन्त्र व्यवस्थायें पूर्ण है। केन्द्र पर धान खरीद हेतु धनराशि की व्यवस्था पी0एफ0एम0एस0 द्वारा की जानी है। केन्द्र पर धान की अभी आवक नहीं है। 
धान के खेतों मे अभी पानी दिख रहा है। धान के खेत में नमी होने के कारण फसल की कटाई नहीं हो रही है। केन्द्र प्रभारी को कोविड-19 महामारी के बचाव के लिए सैनीटाइजर तथा कर्मचारियों को मास्क लगाकर रहने एवं 02 मीटर की दूरी बनाकर रहने के साथ-साथ  केन्द्र प्रभारी को निर्देषित किया गया कि आवक होते ही खरीद प्रारम्भ करे, एवं कृषक पंजीकरण का व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया।

और नया पुराने