Breaking News

1 किलो 500 ग्राम नाजायज गाँजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना देवगांव

आज़मगढ़। दिनांक 10.10.2020 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये गये अभियान चेकिंग संदिग्ध ब्यक्ति/वाहन गिरफ्तारी वांछित अभियुक्तो के क्रम में प्र.नि. संजय कुमार सिंह मय हमराह के क्षेत्र मे मामूर थे कि गड़ौली नहर पुलिया पर एक व्यक्ति झोला लेकर बैठा था कि पुलिस वालो को आता देख पुलिया से उतर कर भागने लगा कि शंका होने पर हमराही कर्म0गण की मदद से 10 से 15 कदम जाते जाते पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्ति के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद कर थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 230/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-

1- सूरज कुमार पुत्र सुभाष राम निवासी नरायनपुर थाना केराकत जौनपुर 

बरामदगीः-

1 किलो 500 ग्राम नाजायज गाँजा

पंजीकृत अभियोगः-

मु.अ.स. 230/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना देवगाँव आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

1. प्र.नि. संजय कुमार सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़
2. उ.नि. अभिषेक सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़
3. का0 पंकज सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़
4. का0 सतीश सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़

और नया पुराने