Breaking News

चोरी गये 2 जोडी पायल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये गये अभियान चेकिंग संदिग्ध ब्यक्ति/वाहन गिरफ्तारी वांछित अभियुक्तो के क्रम में आज दिनांक 10.10.2020 को उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह रवाना सुदा रो0आम तारीखी द्विरोजा से देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम तलाश वांछित अपराधी संदिग्ध के तथा पेन्डिंग विवेचना जाँच प्रार्थना पत्र में मामूर होकर सरायंमोहन कस्बे में खड़े होकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर खास ने बताया कि ग्राम बिजौली में तारा देवी के घर में जो चोरी हुई थी। उससे सम्बन्धित आरोपी बबलू पुत्र स्व0 मंगरु निवासी ग्राम सरायंमोहन मुसहर बस्ती थाना बरदह जिला आजमगढ जिसकी आप लोग तलाश कर रहे है वह गाँव बक्सपुर जाने वाले तिराहे पर खढ़ा है।मुखबीर की सूचना पर विश्वास करके पूर्व से क्षेत्र में रवाना का0 योगेन्द्र यादव व का0 बृजेश यादव को उक्त स्थल पर पहुँचने बताकर मुखबीर को स्वयं लेकर बताये हुए स्थान की ओर चल दिया कि जैसे ही ग्राम कम्मरपुर जाने वाले तिराहे के करीब आये कि कुछ दूरी पहले मुखबीर सामने खड़े व्यक्ति की ओर इशारा करके चला गया इस सूचना पर पुलिस द्वारा एक बारगी होकर सुरेन्द्र यादव चाय की दुकान के सामने समय करीब 12.05 बजे मुखबिर द्वारा बताये गये व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम बबलू पुत्र स्व0 मंगरु निवासी ग्राम सरायंमोहन मुसहर बस्ती थाना बरदह जिला आजमगढ उम्र करीब 35 वर्ष बताया। पकड़े गये व्यक्ति की जामा तलाशी ली तो पहने हुए पैन्ट की दाहिनी जेब से दो अदद पायल सफेद धातू का मिला। बरामद पायल के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताया कि यह वही पायल है जो दिनांक 19.08.2020 की रात किशन सरोज के साथ मिलकर गांव बिजौली में चोरी किये थे चोरी से मिले सामान पैसा दोनों आपस में बाट लिये थे जिसमें पैसा खर्च हो गया है। आज पायल को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
*पूछताछ का विवरण-* अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि दिनांक 19/20.8.20 की रात्री मे अपने साथी किशन सरोज के साथ मिलकर ग्राम सरायमोहन तारा देवी पत्नी रामभवन के घर मे चोरी किया था 

आपराधिक इतिहास-

198/20 धारा 380,457,411 भादवि 

गिरफ्तार अभियुक्त-

1-बबलू पुत्र मगरु ग्राम सरायमोहन थाना बरदह जनपद आजमगढ  

बरामदगी-

2 जोडी पायल सफेद धातू की 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

 उ0नि0 संजय सिह का0 योगेन्द्र यादव का0 वृजेश यादव का0 अनुपम सिह

और नया पुराने