आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-जीयनपुर
आज़मगढ़। दिनांक 20.10.2020 को कालर विनय सिंह पुत्र स्व0 हरिप्रसाद सिंह निवासी साल्हेपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा डायल 112 पर काल किया गया कि विपक्षी भूपेन्द्र सिंह पुत्र सत्यप्रकाश सिंह निवासी साल्हेपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा उसके 50 हजार रूपये व चेन को लूट लिया है सूचना दिया। इस पर थाना स्थानीय की PRV 1042, PRV 1021 थाना मुबारकपुर व प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी मय हमराह द्वारा मौके पर पहुँच कर जाँच किया गया तो घटना असत्य पायी गयी।और पाया गया कि भूपेन्द्र सिंह ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ना चाहता है। जिस कारण उसे चुनावी रंजिश के कारण फंसाना चाहता था तथा भविष्य में विवाद को सम्भावना को देखते हुये झूठी सूचना देने वाले विनय सिंह उपरोक्त गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
