Breaking News

दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- मेहनगर

आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री सुधीर कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल प्रवेक्षण मे प्र0नि0 प्रशान्त श्रीवास्तव के देखऱेख मे उ0नि0 अशोक कुमार तिवारी मय हमराही फोर्स के देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्तगण सम्बन्धित मु0अ0सं0 161/20 धारा 336/308/504/506/452 भादवि मे ग्राम सिंहपुर अभियुक्तगण के घऱो पर गिरफ्तारी हेतु दबिश दिया गया तो घऱ पर मौजूद मिले जिन्हे उनके अपराधो का बोध कराते हुए अभियुक्तगण 1. विमलेश सिंह पुत्र जगदीश 2. अमलेश सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासीगण सिंहपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ को घर से समय करीब 8.30 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध मे दिनांक 19.10.2020 को आवेदक के लिखित तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया था। जिसे जमीनी मुर्गी फार्म का अपशिष्ट डालने व न डालने देने के विवाद को लेकर मार पीट हुई जिसमे वादी की पत्नी श्रीमती लाली सिंह को ललाट व सर व शरीर के दुसरे हिस्सो मे गम्भीर चोटे आई है जो सदर आस्पताल आजमगढ़ मे ईलाज चल रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया । 

और नया पुराने