Breaking News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करना,दहेज मागने व जान से मारने की धमकी देने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- रानी की सराय

आज़मगढ़। दिनाकं 17.10.20 को पिड़िता/वादिनी थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि अनन्त पुत्र रामाश्रय ग्रा0 सेमरहा ने नवरात्री के प्रथम दिन शादी करने के लिए रानी की सराय जनपद आजमगढ़ थाने पर बुलाया था । मेरे परिवार व रिश्तेदार सभी 10 बजे थाने पर उपस्थित हुए है । लेकिन अब वो थाने पर आने व शादी से इन्कार कर रहा है । शादी की सारी तैयारी हो चुकी है । शादी का कार्ड बट चुका है । अगर इस दिन शादी नही होती है तो मै अनन्त पर मुकदमा करके आत्महत्या करुगी । हमे समाज में जिल्लत भरी जिन्दगी जीनी पड़ रही है । पूरा परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा है । जिसका जिम्मेदार अनन्त एवं उसका पूरा परिवार है ।
अब उनका कहना है कि मुझे दहेज में 10 लाख रु0,चार पहिया वाहन और मेरे नाम से जमीन व घर दोगे तो शादी करुंगा नही तो ऐसे ही समाज में बेइज्जत करुगा मेरे पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 151/20 धारा 504/506/376 भादवि व ¾ डी0पी0 एक्ट बनाम अनन्त यादव पुत्र रामाश्रय यादव सा0 सेमरहा थाना रानी की सराय आजमगढ पंजीकृत किया गया है जिसकी विवेचना उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव के द्वारा सम्पादित की जा रही है।
  पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे महिलाओ से सम्बन्धित अपराध के वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा सदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर  के निर्देशन में आज दिनांक20.10.2020 को प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय श्री रामायण सिंह के सतत पर्यवेक्षण में उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार यादव मय हमराही फोर्स के साथ कस्बा रानी की सराय मे आपस में अपराध एवं अपराधियों के बारे में बातचीत कर रहे थे कि उसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि बेलईसा चौराहा पर मु0अ0सं0 151/20 धारा 504/506/376 भादवि व ¾ डी0पी0 एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अनन्त यादव मौजूद है इस सुचना पर विश्वास करके त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल मौके पर पहुँच कर अभियुक्त अनन्त यादव पुत्र रामाश्रय यादव सा0 सेमरहा थाना रानी की सराय आजमगढ को समय करीब 09.00 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया । 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 151/20 धारा 504/506/376 भादवि व ¾ डी0पी0 एक्ट थाना रानी की सराय आजमग़ढ़

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

अनन्त यादव पुत्र रामाश्रय यादव सा0 सेमरहा थाना रानी की सराय आजमगढ ।   
                              
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव थाना-रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ ।
का0 शिवकुमार चौधरी थाना-रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ ।
का0 कमाल अंसारी, थाना-रानी की सराय, जनपद आजमगढ़

और नया पुराने