Breaking News

जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में एक कार्यशाला 15 अक्टूबर 2020 को प्रातः 11ः00 बजे होगी आयोजित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 09 अक्टूबर-- शैक्षिक सत्र 2020-21 में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के लिए पूर्वदशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति के सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में एक कार्यशाला जूम वीसी/गूगल मीट के माध्यम से दिनांक 15 अक्टूबर 2020 को प्रातः 11ः00 बजे आयोजित की जा रही है।
उक्त वीसी जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं को दो भागों में बाॅटकर आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रथम चरण में दिनांक 15 अक्टूबर 2020 को 11ः00 बजे से 12ः00 बजे तक जनपद के समस्त कक्षा 09 से 12 तक के संस्थान जुड़ेंगे तथा इसी दिन द्वितीय चरण में समय 12ः00 बजे से 01ः00 बजे तक जनपद के समस्त तकनीकी पैरामेडिकल, नर्सिंग, पालिटेक्निक, आईटीआई व महाविद्यालय स्तर के संस्थान जुड़ेंगे। दिनांक 15 अक्टूबर 2020 को समस्त शिक्षण संस्थान को जिस ऐप पर वीसी सम्पादित की जायेगी, उसकी लाॅगिन आईडी व पासवर्ड जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से चल रहे व्हाट्सअप गु्रप एवं अन्य गु्रप के माध्यम से प्रातः 10ः00 बजे तक प्रेषित की जायेगी, जिसके उपरान्त समस्त संस्थाएं कार्यशाला से जुड़ेंगी।

और नया पुराने