आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सरायमीर
आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध शराब/असलहा के तस्करी की रोकथाम व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ एव क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में दिनांक 04.10.2020 को उ0नि0 विपिन कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्राईमरी स्कूल राजापुर सिकरौर के पास से एक अभियुक्त सुरेन्द्र राम पुत्र सन्तलाल निवासी ग्राम राजापुर सिकरौर थाना सरायमीर आजमगढ को एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ समय 19.00 बजे गिरफ्तार किया गया है । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0 सं0-183/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
सुरेन्द्र राम पुत्र सन्तलाल निवासी ग्राम राजापुर सिकरौर थाना सरायमीर आजमगढ ।
पंजीकृत अभियोग
मु0 अ0 सं0 183/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी
एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 विपिन कुमार सिंह थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
2. का0 हिमान्शु सिंह थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
3. का0 अश्वनी यादव थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
