Breaking News

दुकान का ताला तोड़कर आग लगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना जहानागंज

आज़मगढ़। दिनांक 01.10.2020 को श्री बृजेश चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान ग्राम सिही( बड़कापुरा) थाना जहानागंज आजमगढ द्वारा थाना जहानागंज पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 30.09.2020 की रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे किराना स्टेशनरी जनरल स्टोर की दुकान का ताला तोड़ कर आग लगा दिये जिससे दुकान मे रखे लगभग साढे तीन लाख रूपये का सामान जल कर राख हो गया । इस सूचना पर थाना स्थानीय मे मु0अ0सं0 213/20 धारा 436/427 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । साक्ष्य संकलन एव विवेचनात्मक कार्यवाही में अभियुक्त रविन्द्र चौहान उर्फ मारुती चौहान पुत्र हरिलाल चौहान ग्राम सिंही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ प्रकाश मे आय़ा ।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 05.10.2020 को उ0नि0 विजय नरायन त्रिपाठी मह हमराह का0 संदीप वर्मा द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 213/20 धारा 436/427 भादवि से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त रविन्द्र चौहान उर्फ मारुती चौहान पुत्र हरिलाल चौहान ग्राम सिंही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को नाजीरपुर सरया महुआ मोड़ से समय 10.15 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 213/20 धारा 436/427 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ।  

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

रविन्द्र चौहान उर्फ मारुती चौहान पुत्र हरिलाल चौहान ग्राम सिंही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ।

आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0स0 216/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जहानागंज आजमगढ
2.मु0अ0स0 13/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जहानागंज आजमगढ
3.मु0अ0स0 14/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जहानागंज

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

1. उ0नि0 विजय नरायन त्रिपाठी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ।
2. का0 सन्दीप वर्मा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने