Breaking News

पुलिस मुठभेड में अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-दीदारंगज

आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वाछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में दिनांक 04.10.2020 को उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय,उ0नि0 श्री जावेद अख्तर मय हमराह द्वारा हत्या,लूट,डकैती,जिला बदर, वाछिंत, वारण्टीं, की गिरफ्तारी हेतु दविश करते हुए गद्दोपुर बाजार मे मौजूद थे कि मुखबिर खास ने बताया कि एक मोटरसाईकिल से तीन  व्यक्ति जो कागज के नोटो की गड्डी बनाकर लोगो से ठगी करते  हैं जिसके पास अवैध हथियार भी है जो ग्राम सिंगारपुर की तरफ से मेन रोड़ होते हुये अम्बारी कि तरफ जाने वाले हैं,तथा किसी घटना को अंजाम देने कि फिराक में है । इस सूचना पर मय पुलिस बल के डिघिया गांव के पहले सडक पर बने पुलिया पर पहुंचे । कुछ ही देर में सिंगारपुर की तरफ से एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये तो उन्हे रूकने का इशारा करने पर पुलिस बल को देखकर मोटरसाइकिल को पीछे की तरफ मोडे तभी मोटरसाईकिल अनियंत्रित होने पर पीछे बैठा व्यक्ति मोटरसाईकिल से कूदकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया । पुलिस बल द्वारा प्रशिक्षित तरिके से अपना बचाव करते हुए हिकमत अमली से फायर करने वाले व्यक्ति को दौड़ाकर घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर समय 4.40 बजे गिरफ्तार किया गया तथा दो व्यक्ति मोटरसाईकिल लेकर भागने में सफल रहे । गिऱफ्तार अभियुक्त का नाम पता पुछने अपना नाम उजागिर उर्फ रोशन पुत्र जंगबहादुर ग्राम सिंगारपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ बताया मौके पर तलाशी से अभियुक्त के पास से  एक अदद तमंचा देशी .315 बोर मय 1 अदद जिन्दा कारतुस .315 बोर व एक अदद खोखा कारतुस .315 बोर बरामद हुआ । फरार अभियुक्तो का नाम पता पुछने पर 1.मनोज पुत्र जालिम निवासी ग्राम सिंगारपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ 2. राजेश पुत्र ढोडई निवासी ग्राम रम्मोपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ बताया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 165/2020 धारा 307 भादवि व मु0अ0सं0- 166/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त।

उजागिर उर्फ रोशन पुत्र जंगबहादुर ग्राम सिंगारपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।

पंजीकृत अभियोग

 1. मु0अ0सं0 165/20 धारा 307 भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ । 
2. मु0अ0सं0 166/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ 

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 165/20 धारा 307 भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0 166/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ।
3. मु0अ0सं0 252/17 धारा 147,323,504,506 भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ।

बरामदगी

एक अदद तमंचा देशी,1 अदद जिन्दा कारतुस व एक अदद खोखा कारतुस .315 बोर ।

नाम पता फरार अभियुक्तगण

1.मनोज पुत्र जालिम निवासी ग्राम सिंगारपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ।
2. राजेश पुत्र ढोडई निवासी ग्राम रम्मोपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

1-उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ।
2. उ0नि0 जावेद अख्तर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ । 
3-का0 सुनील प्रजापति थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ । 
4. का0 मोनू यादव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने