Breaking News

50,000 रूपये के इनामिया वांछित अभियुक्त को शरण देने के आरोप में 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना तरवां

आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा चलाये जा रहे वारण्टी व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक 08.10.2020 को प्रभारी निरीक्षक स्वतन्त्र कुमार सिंह के निर्देशन मे उ0नि0 ओमप्रकाश नरायण सिंह मय हमराह के मुखबिर की सूचना पर 02 नफर अभियुक्त 1.रितुराज सिंह उर्फ भोला सिंह पुत्र सुनील सिंह 2. निर्भय सिंह उर्फ काजू पुत्र श्रीप्रकाश सिंह निवासीगण बीरपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 127/2020 धारा 302/504/506/34 भा0द0वि0 व 3(1)द 3(1)ध 3(2)5 SC/ST ACT मे फरार अभियुक्त सूर्यांश दूबे पुत्र राजेश उर्फ गुड्डू दुबे सा0 बासगाँव थाना तरवा आजमगढ़ जो 50,000 रूपये का इनामिया है ,को संश्रय देने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 161/2020 धारा 216 भा0द0वि0 मे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।  

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1. रितुराज सिंह उर्फ भोला सिंह पुत्र सुनील सिंह निवासी बीरपुर थाना मेहनगर  जनपद आजमगढ़
2. निर्भय सिंह उर्फ काजू पुत्र श्रीप्रकाश सिंह  निवासी  बीरपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 161/2020 धारा 216 भा0द0वि0 थाना तरवाँ जनपद आजमगढ़  

गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम

उ0नि0 ओमप्रकाश नरायण सिंह चौकी प्रभारी बोंगरिया मय हमराह  

और नया पुराने