आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- कप्तानगंज
आज़मगढ़। दिनांक 06.10.2020 को वादी श्री दीनदयाल पुत्र सन्ता निषाद ग्राम वाजिदपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित सूचना दी कि मेरी मोटरसाइकिल न0 UP50AN4451 जो डा0 माला किल्निक कप्तानगंज के पास खड़ी थी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गयी है। जिसके प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 171/20 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के दिशा निर्देशन व कुशल नेतृत्व में चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 07.10.2020 को तलाश वांछित अपराधी व वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 उमेश चन्द मय हमराहीयान के द्वारा थाने पर पंजीकृत 171/2020 धारा 379 भादवि थाना कप्तानगंज पर पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त शेरू उर्फ सुनील पुत्र सुरेश यादव ग्राम जजऊपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमढ़ (उम्र 14 वर्ष) को मुखबिरी सूचना पर कोईनहा मोड़ से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 171/2020 धारा 379 भादवि बढ़ोत्तरी धारा 411 भादवि
गिरफ्तार अभियुक्त-
शेरू उर्फ सुनील पुत्र सुरेश यादव ग्राम जजऊपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमढ़
बरामदगी-
मुकदमा उपरोक्त में चोरी गयी मोटरसाइकिल न0 UP50AN4451
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम–
उ0नि0 उमेश चन्द, कां0 परमात्मा नन्द, कां0 प्रमोद यादव
