Breaking News

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कोतवाली

आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध शस्त्र/अवैध शराब के तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक यातायात तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में दिनांक 07.10.2020 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कृष्ण कुमार गुप्ता के सतत वर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी पहाड़पुर कोतवाली उ0नि0 विनय कुमार दुबे मय हमराहियान द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की जा रही थी कि उसी दौरान विश्वस्त सूत्रो से सूचना प्राप्त हुई कि पाँलिटेक्निक की तरफ से एक बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में आ रहा है, जिसके पास अबैध असलहा है । इस सूचना पर पुलिस बल मुकेरीगंज तिराहे से आगे बढ़ ही रहे थे कि इमाम चौक के पास ही एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया । जिसके पास से तलाशी में एक अदद अवैध देशी तमंचा .303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस .303 बोर बरामद करते हुए समय 22.45 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम दिनेश यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी पतौरा थाना केराकत जिला जौनपुर बताया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-279/2020 धारा 7/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

दिनेश यादव पुत्र राजेन्द्र यादव सा0 पतौरा थाना केराकत जिला जौनपुर

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 – 279/2020 7/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़

बरामदगी

एक अदद प्रतिबन्धित अबैध .303 बोर व एक अदद .303 बोर जिन्दा कारतुस।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले पुलिस टीम का विवरण

विनय कुमार दुबे चौ.प्र. पहाड़पुर मय हमराह थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़

और नया पुराने