Breaking News

9.38 लाख गाय एवं भैंसों में लगेगा निःशुल्क खुरपका-मुॅहपका का टीका।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 01 अक्टूबर 2020-- पशुओं में होने वाली संक्रामक बीमारी खुरपका-मुॅहपका की रोकथाम हेतु राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत खुरपका-मुॅहपका रोग नियंत्रण अभियान (26वाॅ चरण) का जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर समस्त विकास खण्डों के लिए रवाना किया गया। 
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 938021 गाय एवं भैंसों का उक्त अभियान के अन्तर्गत टीकाकरण किया जायेगा।

और नया पुराने