आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी/आज़मगढ़-- 30 अक्टूबर 2020-- सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट बाजार में आज सरदार पटेल जयंती की पूर्व संध्या पर सरदार सेना इकाई आजमगढ़ द्वारा किसान बारडोली सरदार पटेल किसान संदेश यात्रा लाटघाट से रजादेपुर, जीयनपुर, बागखालीस, होते हुए चुनहवा, मिर्जापुर ग्रामसभा, रामगढ़, बाजार गोसाईं खोजौली, बगावार, बेलकुंडा होते हुए कृष्णा पटेल महाविद्यालय बैदौली बाइक यात्रा समाप्त हुई ।
बाइक यात्रा में दर्जनों गांव के लोग सरदार सेना के पदाधिकारी बाइक यात्रा पर निकले। संदेश यात्रा में सरदार पटेल अमर रहे सरदार सेना जिंदाबाद संविधान जिंदाबाद के नारे लगाए गए ।बाइक यात्रा को रवाना करते हुए सेना के पदाधिकारियों ने झंडा दिखाकर यात्रा के सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की ।
सरदार पटेल जयंती के पूर्व किसानों में जन जागरण बाइक यात्रा है। इस बाइक यात्रा से लोगों को जागृत किया जा रहा है। सरदार वल्लभभाई पटेल बारडोली यात्रा का समर्थन करें।
इस अवसर पर सरदार पटेल के मंडल अध्यक्ष परमानंद पटेल, विजय सिंह पटेल, अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह पटेल, हरिनारायण यादव, पूर्व प्रधान संदीप कुमार, श्रीनिवास, नारद सिंह पटेल, राम सिंह पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।