आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना जीयनपुर
आज़मगढ़। दिनांक 12.10.2020 को जीयनपुर थाना क्षेत्र की वादिनी ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 08.10.2020 को मेरे घर कुछ मेहमान आए हुए थे घर पर जगह कम होने के कारण मै अपनी लड़कियो को अपने पड़ोसी अनिल कुमार पुत्र रामचन्दर के घर भेज दी थी । रात करीब 01.00 बजे अनिल ने जबरदस्ती मेरी लड़की के साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया । वादिनी के तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 329/2020 धारा 376/506 IPC व ¾ पोक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ एव क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 13.10.2020 को प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी मय हमराह के साथ अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अजमतगढ़ मे मौजूद थे उसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0-329/2020 धारा 376/506 IPC व ¾ पोक्सो एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित अभियुक्त अनिल कुमार गौतम पुत्र रामचन्द्र गौतम निवासी धुसवा तेजपालपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, चुनुगपार तिराहे पर मौजूद है कही बाहर जाने के फिराक मे वाहन का इंतजार कर रहा है, इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुच कर अभियुक्त अनिल कुमार गौतम पुत्र रामचन्द्र गौतम निवासी धुसवा तेजपालपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को समय 10.40 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त अनिल कुमार गौतम ने पूछताछ करने पर बताया कि मेरे पट्टीदार की लड़की अपनी बहन के साथ लगभग 15 दिन से मेरे घर सोने के लिये आती थी । दिनांक 8/09.10.2020 की रात मे जब दोनों बहने मेरे छत पर सो रही थी तो मै रात करीब 01.00 बजे पीडिता के पास गया था और उसके साथ एक बार दुष्कर्म किया तो वह चिल्लाने लगी उसी दौरान उसकी बहन उठ गयी तो मैने दोनों को डराया धमकाया की किसी से बताना मत और मै उसी दिन से घर से इधर उधर भागा भागा रह रहा हूँ ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-329/2020 धारा 376/506 IPC व ¾ पोक्सो एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
अनिल कुमार गौतम पुत्र रामचन्द्र गौतम निवासी धुसवा तेजपालपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
2. का0 चित्रसेन सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 रामनिवास थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
4. म0का0 जागृति तिवारी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
5. म0का0 प्रियंका गुप्ता थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
