Breaking News

मजदूरी माँगने पर मिला थप्पड़, एसडीएम से न्याय की गुहार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़:13 अक्टूबर 2020-- लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, कई ऐसे मामले आए जिममें मजदूरों की मजदूरी नहीं मिली और गरीब मजदूर दर दर भटकते रहे ।
 ऐसा ही एक मामला जीयनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नेवादा गांव का है , यहाँ के नियाज अहमद पुत्र कामिल ने मंगलवार को सगड़ी तहसील पर पहुंच कर एसडीएम सगड़ी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
नियाज़ अहमद ने आरोप लगाया कि गांव के ही शादाब आलम पुत्र एजाज अहमद के यहां 1 वर्ष से मजदूरी का कार्य करता था , शादाब आलम द्वारा बताया गया था कि आपको ₹5000 महीना व खाना दिया जाएगा।
नियाज अहमद ने आरोप लगाया कि मार्च के महीने में लॉकडाउन के दौरान पैसा मांगने पर मालिक द्वारा बार-बार टालमटोल किया गया। नियाज़ अहमद ने ये भी आरोप लगाया कि- एक दिन प्रार्थी को मारपीट कर भगा दिया गया और वेतन नहीं दिया गया।
नियाज़ अहमद बताया कि मैं बेहद ही गरीब हु, मेरे पास आजीविका का कोई साधन नहीं है। 
इस संबंध में पीड़ित महीनों से थाने व तहसील के चक्कर लगा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पीड़ित मजदूर ने एसडीएम सगड़ी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई हैं।

और नया पुराने