Breaking News

सेवामित्र पोर्टल पर विभागवार साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 26 अक्टूबर-- प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सेवामित्र पोर्टल पर विभागवार साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये कि अपने विभाग द्वारा जिन लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है, उनका सेवामित्र पोर्टल पर फीडिंग करायें, इसकी समीक्षा प्रति सप्ताह की जा रही है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। 
वाणिज्यकर विभाग एवं कौशल विकास मिशन द्वारा अभी तक कोई फीडिंग न करने पर उनका स्पष्टीकरण लेने के लिए प्रभारी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये।
इस अवसर पर सेवायोजन अधिकारी एवं सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने