Breaking News

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा ,सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।

हमीरपुर

रिपोर्टर-सद्दाम हुसैन

हमीरपुर: 19 अक्टूबर 2020-----आज लगातार तीसरे दिन मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं /बालिकाओं की सुरक्षा ,सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए । 
 मिशन शक्ति के अंतर्गत  जिले के समस्त थानों में महिला हेल्प डेस्क का संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किए जाने के उद्देश्य विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता गोष्ठी / बैठकें आयोजित की गई  ।
 स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, आशा , एएनएम, स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के सहयोग से शक्ति परी , लैंगिक समानता, लैंगिक हिंसा की रोकथाम, पीड़ित को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाना आदि बिंदुओं पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई।
 समस्त महिला प्रधानो व लेखपाल/ ग्राम सचिवों द्वारा लैंगिक समानता ,घरेलू हिंसा तथा दहेज कानून के अंतर्गत महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचाव ,सहायता, पुनर्वास तथा हिंसा करने पर दंड के प्रावधान आदि बिंदुओं पर खंड विकास अधिकारियों एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों द्वारा समस्त महिला प्रधानों के साथ वेबीनार/ गोष्ठी आयोजित किया गया। विकास खंडों / ग्राम पंचायतों में मोबाइल वैन / लाउडस्पीकर के माध्यम से महिलाओ/ बालिकाओं के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया ।साथ ही  सांस्कृतिक दलों  द्वारा बुंदेली लोकगीत , आल्हा गीत के माध्यम से एवं एलईडी वैन के माध्यम से भी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न योजनाओं ,कार्यक्रमों, प्रावधानों के बारे में प्रचार प्रसार किया गया।
  वाणिज्य कर विभाग द्वारा  साबरी  गेस्ट हाउस में नारी सुरक्षा संबंधी विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। चाइल्डलाइन हमीरपुर द्वारा ग्राम पंचायतों में  जागरूकता गोष्ठी एवं वॉल पेंटिंग कर बालिकाओं/ महिलाओं को जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन व पर्यवेक्षण हेतु शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी /विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में नारी सुरक्षा ,सम्मान, स्वावलंबन  विषयक  एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत पौथिया में  किया गया । इस गोष्ठी में 1090 वूमेन पावर लाइन ,181 महिला हेल्पलाइन ,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस सहायता, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी गई तथा किसी तरह की समस्या पर इन हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। उपस्थित महिलाओं को महिलाओं के उत्थान हेतु केंद्र व प्रदेश सरकार की संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा महिला सुरक्षा अधिनियम प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया ।उक्त के अलावा नोडल अधिकारी ने थाना ललपुरा का निरीक्षण कर महिला हेल्प डेस्क का अवलोकन किया एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
   इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी केके वैश्य , उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार मीणा ,जिला विकास अधिकारी , सैकड़ों बालिकाए / महिलाएं मौजूद रही।


और नया पुराने