Breaking News

ग्राम सभा कुम्हवट में प्राइमरी विद्यालय कबेलपुर पर खुली बैठक का किया गया आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: 03अक्टूबर 2020- विकास खण्ड महराजगंज के ग्राम सभा कुम्हवट में प्राइमरी विद्यालय कबेलपुर पर एक खुली बैठक कराई गई।
बैठक में बतौर मुख्यातिथि खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज आकाश सिंह रहे।
उन्होंने बताया कि- वर्तमान प्रधान की कार्यकारिणी के बारे मे सबको अवगत कराते हुए प्रधानमंत्री के तमाम योजना के बारे मे सभी ग्रामीणों को जानकारी दी, उन्होंने पशु सेट अवास जैसी सुविधाओ पर जोर देकर ग्राम प्रधान अजय कुमार और सेक्रेटरी सतीश सिंह से पात्र अपात्र लोगो की सुची तैयार कर जल्द से जल्द गरीब परिवार को मुहैया कराने के निर्देश दिए।
साथ ही ग्रामसभा में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान अजय कुमार द्वारा कराए गए विकास कार्यो की सराहना भी की। 
बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अजय कुमार ने किया।
बैठक में  एडीओ पंचायत मनोज श्रीवास्तव, सेक्रेटरी सतीश सिंह सहित ग्राम सभा के अभय कुमार, दिनेश कुमार, अक्षय कुमार, जगदीश मौर्य, सुरेश मौर्य, रमेश मौर्य, हरेन्द्र यादव, कप्तान मौर्य, दिलेश्वर मोहित, यादव बुनेली, यादव पूर्व प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने