हमीरपुर।
रिपोर्टर-सद्दाम हुसैन
हमीरपुर ।आज दिनांक 3 अक्टूबर 2020 को मुख्य विकास अधिकारी हमीरपुर की अध्यक्षता में मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण 2020 के संबंध में समस्त संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया । प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी द्वारा विस्तार से जीपीडीपी अर्थात ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान एवं मिशन अंत्योदय सर्वे 2020 के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।इस बैठक में डिप्टी कलेक्टर राजेश चौरसिया जिला विकास अधिकारी ए से एम ओ डॉ पी के सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जिला कृषि अधिकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित लगभग 29 विभागों के अधिकारियों ने तथा संबंधित खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे। इस बैठक में 29 विभागों से संबंधित 110 बिंदुओं पर निर्धारित सर्वेक्षण प्रपत्र पर विस्तार से बिंदुवार सभी विभागों को संबंधित खंड विकास अधिकारियों को आंकड़े उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही यह बताया गया की मिशन अंत्योदय संबंधी यह आंकड़े प्रत्येक दशा में तीन दिवस के अंदर संबंधित खंड विकास अधिकारियों को और एक प्रति जिला विकास अधिकारी को अवश्य उपलब्ध करा दी जाए।
ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान की महत्ता पर विशेष बल देते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत की 2 अक्टूबर 2020 से 31 जनवरी 2021 तक के पीरियड में जनपद के 330 ग्राम पंचायतों में प्रत्येक ग्राम पंचायत की दो बैठकें आयोजित की जाएंगी जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत की ग्राम सभा की प्रथम बैठक में उस ग्राम सभा के प्रत्येक के राजस्व ग्राम के मिशन, अंत्योदय सर्वे में प्रकाश में आए क्रिटिकल गैप अर्थात कमियों को प्रस्तुत किया जाएगा और उन कमियों के आलोक में संबंधित ग्राम पंचायत की कार्य योजना बनाई जाएगी ।
उन्होंने बताया कि वर्तमान सर्वे वित्तीय वर्ष 2021 22 के लिए बनाई जा रही हैं इसके अतिरिक्त उन्होंने(ग्राम पंचायत अधिकारी) ने यह भी बताया की किसी भी ग्राम पंचायत के भौगोलिक क्षेत्र में कराए जाने हेतु प्रस्तावित किसी भी निर्माण कार्य के लिए चाहे वह किसी भी विभाग द्वारा कराया जा रहा है प्रस्ताव संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा संबंधित ग्राम सभा की बैठक में अवश्य पारित कराया जाए।