आज़मगढ़।
रिपोर्ट विशाल कुमार बुढ़नपुर
आज़मगढ़। बुढ़नपुर तहसील के विष्नुपूरा के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित एक शिकायती पत्रक उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर दिनेश मिश्र को सौंपा।
शिकायती पत्रक में दबंगों द्वारा दबंगीय के बल पर रोके हुए पंचायत भवन के निर्माण कार्य को शुरू कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि- गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगों ने पंचायत भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है।
अब जब वहां पर पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया तो ये लोग दबंगई के बल पर निर्माण कार्य को रोक रहे है। ग्रामीणों के शिकायतीपत्र को गम्भीरता से लेते हूए उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने आश्वासन दिया है कि- आज ही जांचोपरांत कर के जहां निर्माण कार्य को शुरू करा दिया जायेगा वहीं उस भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से दीपक कुमार, विन्दु, धर्मेंद्र, रामभवन, विकास, ओमप्रकाश, केदारनाथ, रामअचल, सूबेदार आदि लोग मौजूद रहें।