Breaking News

डॉ० अम्बेडकर युवा संगठन बुढ़नपुर ने निकाला कैंडल मार्च।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: विशाल कुमार 

आज़मगढ़। 01 अक्टूबर 2020- डॉ० अंबेडकर युवा संगठन  बुढ़नपुर के अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में हाथरस बलरामपुर पीड़िता मनीषा बाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए बुढ़नपुर बाजार से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया तथा मनीष मनीषा के हत्यारों को फांसी की मांग की और नारे भी लगाए गए। कैंडल मार्च  बुढ़नपुर बाजार से भीलमपुर छपरा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक निकाला गया।  कैंडल मार्च में  शामिल सभी लोगों ने हाथ में लिखें  स्लोगन व तख्तियां लेकर मनीषा को न्याय दो, मनीषा के हत्यारों को फांसी दो  नारे लगाते हुए कैंडल मार्च निकाला। घनश्याम कुमार ने कहा कि- देश के अन्दर कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। देश की बेटियां सुरक्षित नहीं है, पुलिस प्रशासन मनमानी पर उतर आई है। रात के अंधेरे में हाथरस पीड़िता का परिजनों के गैरमौजूदगी में दाह संस्कार कर दिया गया। परिजनों को देखने तक नहीं दिया गया, ऐसी बर्बर सरकार एव प्रशासन के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। हम लोग को इंसाफ की लड़ाई लड़ते रहेंगे जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाए।
 इस मौके पर विकास कुमार, हरिकमल राव, राजीव कुमार उर्फ राजू कुमार, योगेद्र कुमार, सरवन कुमार, आनंद राव, मिंटू, आजाद, कमलेश, सर्वेश कुमार, अभिषेक कुमार, विशाल कुमार, अंकित पटेल, बृजभान कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने