आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: 01 अक्टूबर 2020- सगड़ी तहसील क्षेत्र के कंजरा मोड़ पर युवा जागृति कल्याण समिति के अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में आज शाम लगभग 6:30 बजे कैंडल मार्च निकाला गया, और मनीषा वाल्मीकि के साथ घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल आरोपियों को सजा की मांग की गई।
सदस्यों द्वारा यह भी कहा गया कि- अगर प्रशासन इन दरिंदों को इनके किया कुकर्मों की सजा नहीं देगा,तो हम ऐसे ही कैंडल मार्च और धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे।
इस दौरान लोग हाथों में स्लोगन लिए तख्तियां और कैंडल लेकर पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे थे, परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त करने के साथ मनीषा बाल्मीकि को लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील यादव, अर्जुन यादव, शैलेश राजभर, आनंद तिवारी,सत्येंद्र चौहान, राज यादव ,चंदन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।