आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
अतरौलिया ।भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक का लखनऊ से आजमगढ़ पहुंचे, जहां जगह-जगह स्वागत हुआ ।लोहारा टोल प्लाजा पर भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा तथा अतरौलिया में भाजपा नेता नवीन सिंह तथा नीरज तिवारी के नेतृत्व में ढ़ोल, बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
बता दे कि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का लखनऊ से आजमगढ़ जाते समय लोहरा टोल प्लाजा तथा अतरौलिया में जगह जगह पर जोरदार स्वागत किया गया ।जनपद की सीमा लोहरा टोल प्लाजा पर पूर्व जिला अध्यक्ष जय नाथ सिंह तथा रमाकांत मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा फूल,माला पहना कर स्वागत किया गया तथा शान्ति चौक पर भाजपा नेता नवीन सिंह व नीरज तिवारी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया ।
नवीन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ता गाजे,बाजे के साथ माला पहना कर प्रदेह उपाध्यक्ष का स्वागत किये।
इस दौरान विजय बहादुर पाठक ने कहा कि- मैं इसी जमीन का कार्यकर्ता हूं और इसी जमीन पर जब भारतीय जनता पार्टी की विपरीत परिस्थितियां थी तो उन विपरीत परिस्थितियों में हम लोगों ने यहाँ काम किया है ।
पार्टी में काम करते-करते पार्टी ने मुझे विधान परिषद सदस्य और पार्टी का महामंत्री बनाया, पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया । हम भी यही के हैं इसलिए अपनों से लगाव हैं और उसी लगाव के चलते आज यहां सैकड़ों लोग एकत्रित हैं ।पार्टी ने जो नई जिम्मेदारी दी है उसको ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे ।आज भारतीय जनता पार्टी के प्रति पूरे देश में लोगों का विश्वास बढ़ा है ,देश तथा प्रदेश नित नई ऊंचाइयों को छूने का कार्य कर रहा है ।सरकार में किसान ,नौजवान सब के हित में कार्य किया जा रहा है। हम सभी भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा, जिससे पार्टी को और भी ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सके । उन्होंने कहा प्रदेश में बढ़ रहे बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री लगातार सख्त हैं और अपराध रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है ।हाथरस, बलरामपुर और आजमगढ़ में इसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई है ।और जहां भी घटना हो रही तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मुख्य रूप से जयनाथ सिंह, रमाकांत मिश्र , जितेंद्र सिंह गुड्डू, चंद्रजीत तिवारी, आनंद तिवारी, रमेश सिंह रामू, विश्वजीत सिंह ,सुनील पांडेय ,विनोद राजभर ,नीरज तिवारी, नवीन सिंह, संतराम निषाद ,मोहित यादव, राणा प्रताप सिंह , राकेश सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


