आज़मगढ़।
मिली जानकारी के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र ग्राम बडहरिया निवासी अदनान16 पुत्र नियाज़ अहमद अपने साथियों के साथ दोपहर लगभग एक बजे कुंवर नदी स्नान कर रहा था। स्नान करते सम अचानक डूब गया उसके साथी डूबता देख शोरगुल करते गांव में जाकर अदनान के डूब जाने की खबर दी गांव के लोग ने खबर पाते ही मौके पर पहुंचकर अदनान को ढूंढने की कोशिश की परन्तु काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चला।चौकी प्रभारी रत्नेश कुमार दुबे भी मौके पर पहुंचे अभी भी गांववालों और गोताखोरों के द्वारा खोजबीन जारी है लेकिन अभी तक नहीं पता चला अदनान चार भाइयों में सबसे छोटा है |
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर सरायमीर

