हमीरपुर
रिपोर्ट-सद्दाम हुसैन
हमीरपुर:23अक्टूबर 2020----महिला और बालिकाओं की सुरक्षा मिशन शक्ति मिशन के अन्तर्गत हमीरपुर के समस्त थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया।महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से थानों में महिलाओं से सम्बंधित समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही की व्यवस्था होगी।तय समय सीमा के भीतर फाइल रिपोर्ट भी लगेगी।इस सम्बन्ध में महिला एवं बालिकाओं की समस्या के निदान व सुरक्षा के सम्बन्ध में अलग से महिला कास्टेबल और कक्ष की स्थापना की गई है।
लोगों का मानना है कि महिला डेस्क स्थापित होने से मिशन शक्ति अभियान को व महिलाओं को अपराध व अपराधियों से लड़ने की नई ऊर्जा मिली है।
सभी बुनियादी सुविधाओं से लैस इन डेस्को में प्रशिक्षित महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की गई हैं।
इस सम्बंध में बिवाँर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने कहा कि वास्तविक पीड़ित को त्वरित न्याय मिले यह हमारी कोशिश होगी।उन्होंने अपनी क्षेत्र की जनता से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की उन्होंने कहा इस अभियान को जनसहभागिता के साथ सफल बनाना होगा क्योंकि बिना जनसहभागिता के इसकी सफलता नहीं हो सकती हैं।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने सभी बेटियों को सुरक्षा और सुरक्षा प्रदान करने के लिए मिशन शक्ति की शुरुआत की है।महिलाओं के सुरक्षा के लिए हमें जो भी कदम उठाने पड़ेंगे हम उठाएंगे।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि महिला अफसरों को शिकायतों के निस्तारण के लिए मॉनिटरिंग में लगाया गया है। इसके साथ ही थानेवार 15 केस की समीक्षा कर कार्रवाई की जा रही है। एनजीओ व अन्य संगठनों का भी महिला में जागरूकता व उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए सहयोग लिया जा रहा है।
इस अवसर पर थाना बिवाँर में महिलाओं व बालिकाओं की आरती भी की गई।
चीफ गेस्ट के रुप में आयी निवादा ग्राम प्रधान गुड्डो कुशवाहा ने महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के लिए की गई विशेष पहल की के लिए प्रदेश सरकार की प्रशंसा की।