आज़मगढ़।
आज़मगढ़/सरायमीर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन "मिशन शक्ति" महिला हेल्प डेस्क का किया शुभारंभ। उसके बाद सरायमीर थाना में मिशन शक्ति तहत बनाया गया महिला हेल्प डेस्क का कन्या पाठशाला प्रिंसिपल ने फीता काटकर उद्घाटन किया।सीओ फूलपुर जितेन्द्र कुमार ने कहा कि कहा कि महिला व बच्चियां किसी भी प्रकार की समस्या को बीना झिझक मुख्यमंत्री के द्वारा जारी किए गए नम्बर पर बताएं उसका समाधान तुरन्त किया जाएगा।सरायमीर थाना प्रभारी अनिल सिंह उपस्थित महिलाओं बच्चियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज प्रदेश के सभी थानों में मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क शुभारंभ किया गया।जिसके तहत सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क शुरू किया गया है उन्होंने आगे कहा कि 1090,181, 1076, नम्बर चालू किया गया जिसपर कोई भी पीड़ित महिला एवं बच्चियाँ अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं और उनकी सभी बातें गुप्त रखी जाएगी। समाजसेवी वसीम अहमद कहा कि मुख्यमंत्री का यह कार्य सराहनीय है। महिलाओं की सुरक्षा आवश्यक है महिला का एक रूप ऐसा है जिससे ताकतवर से ताकतवर व्यक्ति उनके सामने झुक जाता है वह रूप है माँ।नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राम प्रकाश यादव ने कहा कि महिलाओं स्वयं अतनिर्भर बनना चाहिए। एसआई विपिन कुमार यादव, एसआई जितेन्द्र कुमार राय, सुजीत बरनवाल, प्रधानमंत्री योजना प्रचार प्रसार जिला उपाध्यक्ष शेख असमा तारिक स्कूल की बच्चियाँ भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर कई कालेजों की छात्राओं, समाजिक महिलाएं व सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर सरायमीर

