आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। आज दिनांक 23/10/2020 को प्रातः 10 बजे माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा आगंतुक/शिकायतकर्ता/पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को सुनकर प्रभावी आवश्यक कार्यवाही करने के उद्देश्य से "महिला हेल्प डेस्क व आगंतुक कक्ष" का विडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा थाना कोतवाली आज़मगढ़ में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, उपमहानिरीक्षक आज़मगढ़ परिक्षेत्र सुभाष चंद्र दुबे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ सुधीर कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर कुमार जायसवाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु राजेश कुमार की गरिमामयी मौजूदगी में लोकार्पण किया गया एवं उपजिलाधिकारी मेहनगर प्रियंका प्रियदर्शिनी द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर महिला हेल्प डेस्क कार्यालय का सुभारम्भ किया गया।
इस दौरान सिटी क्षेत्र के सम्मानित महिलायें डॉ०पूनम तिवारी-अध्यक्ष नारी शक्ति संस्थान, छाया अग्रवाल, माला द्विवेदी, फातिमा जिया, डॉ०मालती मिश्रा, आराधना मिश्रा, मीरा अग्रवाल, डॉ०शारदा सिन्हा, शीला श्रीवास्तव,सुनीता सिंह आदि एवं सम्मानित व्यक्ति संत अग्रवाल, पीयूष यादव (लाइफ लाइन हॉस्पिटल), डॉ०मनीष त्रिपाठी, मनीष अग्रवाल( अग्रवाल स्टेशनरी), शुभम राय, ऋतिक जायसवाल, दीनू जायसवाल, अरविंद उर्फ लल्लन वर्मा, जसवंत सिंह, विशाल जायसवाल, महावीर स्वीट हाउस के आदि काफी संख्या में महिलाएं/बालिकायें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, जनजागरूकता के सम्बंध में अवगत कराते हुए इस चलाये जा रहे अभियान 'मिशन शक्ति" संबंधित पम्पलेट का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं/बालिकाओं के सशक्तिकरण, जनजागरूकता व "मिशन शक्ति" अभियान को प्रभावी रूप से सफलतापूर्वक निरंतर प्रयासरत सुश्री खुसबू त्रिपाठी महिला थानाध्यक्ष, मीरा यादव, शैल त्रिवेदी व नाहिदा खातून थाना कोतवाली, नीलम मिश्रा थाना सिधारी, समा आफरीन थाना मुबारकपुर, साक्षी सिंह थाना तरवा, उषा देवी थाना बिलरियागंज, अंशु यादव थाना कप्तानगंज, आराधना यादव थाना सरायमीर, अनिता कुमारी थाना दीदारगंज, PRV 1011 प्रतिभा देवी आदि को "प्रसस्ति पत्र" से मौजूद सम्मानित गणमान्य महिला अतिथियों के करकमलों से सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह , पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पांडेय , पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर कुमार जायसवाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु राजेश कुमार व थाना कोतवाली व महिला थाना की पुलिसबल व क्षेत्र की सम्मानित महिलाओं/बालिकाओ के साथ जनजागरूकता रैली थाना कोतवाली से चौक तक निकाली गई।

